पी. एम. न.434 /2023के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना – कोतवाली नगर – मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को कल दिनांक 20.11.2023 को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अन्तिम संस्कार दल के सदस्य श्री राम नाथ राम के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न 01 बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के अन्तिम संस्कार दल के अध्यक्ष दया राम यादव द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च रवि प्रकाश सिंह उर्फ छेदी सिंह , निवासी बकवल जनपद – मऊ ,द्वारा वहन किया गया
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा मे , नमो नारायण सिंह, डा. आशुतोष राय , दया राम यादव, राम नाथ राम, मुन्ना बरैठा सुनील सिँह , मुन्ना राम , छविलाल , व घाट संचालक संतोष सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का अस्थि कलश उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l
जय शिव जय शव
नमो नारायण सिँह
मिडिया सलाहकार, देवाश्रम मऊ
