आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील मेंहनगर के पत्रकार बंधुओ ने किया नव नियुक्त उप जिलाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात

189 Views

ब्यूरो रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

मेंहनगर, आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील मेंहनगर के पत्रकार बंधुओ ने नव नियुक्त उप जिलाधिकारी मेंहनगर रामानुज शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात की। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकार बंधुओ ने इस अवसर पर नवनियुक्त उप जिलाधिकारी को उनके अच्छे कार्यों के लिए
सम्मानित भी किया। बताते चले कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत का सबसे तेज गति से पत्रकार बंधुओ के हित में कार्य करने वाला एक संगठन है जो प्रायः पत्रकार साथियों के दुख सुख में और उनके सामने किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल एकत्रित होकर के उनकी सहायता के लिए तत्पर रहने वाला एक संगठन है। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रायः शासन प्रशासन में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित कर सम्मानित भी करता रहता है। इस अवसर पर आइडियल के पूर्वांचल प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद सिंह आइडियल जर्नलिस्टएसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव तहसील उपाध्यक्ष दीपक सिंह, विशाल सिंह, डॉक्टर सुंदर गौड़ ,गणेश गुप्ता, जय शर्मा ,मुकेश सिंह , एस एन तिवारी आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *