तरवा आजमगढ़। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार तहत पल्हना विकासखंड के ग्राम सभा अवनी में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के तहत प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां लोगों को बताई गई। कैंप में स्वास्थ्य विभाग ,खाद्य एवं रसद विभाग, आयुष्मान योजना ,पेंशन योजना, सुमंगला योजना ,पशु संबंधी समस्या ऐसे तमाम कैंप लगाए गए थे जिससे लोगों की समस्याओं का निराकरण हो सके। जिले और ब्लॉक से सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे पल्हना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू भी उपस्थित रहे तथा अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाया और कहां की सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है वह सही समय पर सही लोगों को मिलनी चाहिए कोई भी लापरवाही हीला हवाली बर्दाश्त नहीं होगा ।मौके पर काफी संख्या में महिला, पुरुष ,वृद्धि और क्षेत्र से लोग उपस्थित रहे और इस कैंप के माध्यम से अपनी अपनी समस्याओं को अधिकारियों से कहे और अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि जिसका भी कोई कार्य रुका हुआ है उसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा अनुराग सिंह सोनू, पंकज सिंह, सूर्यनाथ मिश्रा, प्रेम शंकर सिंह, दीपक सिंह, विनय ,समरजीत, कपिल देव मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे तथा जिन लोगों को सरकार की सुविधा मिल रही है उन्हें ब्लॉक प्रमुख ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया।
विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के तहत कैंप लगाकर लोगों को किया गया जागरूक।
164 Views
