एक ही घर में सात दरवाजे के ताले तोड़कर हुई लाखों की चोरी

257 Views

बोंगरिया,आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोचन ग्राम सभा में एक ही घर के सात दरवाजों से
ताले तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गए। वही पीड़ित द्वारा तरवां थाने में लिखित तहरीर दिया गया। सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोचन ग्राम सभा निवासी विजय बहादुर सिंह पुत्र राम लखन सिंह के घर रविवार की रात्रि को चोरों ने घर के बगल में कटैला तार काटकर चार दिवारी से कुद कर घर के अंदर चैनलगेट का ताला तोड़ते हुए घर के अंदर घुसे घर में सोए हुए लोगों के कमरों की कुंडी बंद कर दिया और शेष सभी सात कमरों में बंद ताले को तोड़कर अलग-अलग जगह से जिसमें गोदरेज की अलमारी व दो बक्से एक अटैची का ताला भी तोड़ा गया था । पीड़ित ने बताया कि 40000 नगद सहित, हार ,सोने की दो चूड़ी, सोने का माला, एक अंगूठी सहित अन्य सामान लगभग तीन लाख का समान चोर चोरी कर उठा ले गए। पीड़ित विजय बहादुर सिंह ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी ।सूचना मिलते ही आजमगढ़ से फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई । वही बोंगरिया पुलिस चौकी के दीवान सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *