179 Views
रिपोर्ट :जय प्रकाश श्रीवास्तव
रोजा संस्थान के तत्वाधान में आज दिनांक 18 दिसंबर 2023 को ब्लॉक संसाधन केंद्र शिक्षा क्षेत्र मेहनगर आजमगढ़ के सभागार में प्रधानाध्यापको का एक दिवसी प्रशिक्षणका आयोजित किया गया इसी क्रम में रोजा संस्थान के जिला समन्वयक श्री अर्पित श्रीवास्तव जी के द्वारा स्कूल प्रबंध समिति क्या है उस पर विस्तार से जानकारी दिया गया और उनके द्वारा बताया गया कि आजमगढ़ जिला के 71 विद्यालय में SMC टूल किट को लेकर के SMC के सदस्यों के साथ बैठक किया गया था और उस बैठक में सदस्यों के द्वारा कुछ तथ्य निकल कर आया उसी के आधार पर स्कूल प्रबंध समिति बच्चों का किस तरह से ठहराव विद्यालय में सुनिश्चित करें इसको लेकर के SMC टूल किट का प्रस्तुतीकरण किया गया और रिपोर्ट के माध्यम से प्रधानाध्यापकों के साथ चर्चा किया गया कि इस SMC टूल किट का उपयोग आप स्कूल प्रबंध समिति के मासिक बैठक में करना सुनिश्चित कीजिए जिससे बच्चों को बालश्रम और ड्राप आउट होने से रोका जा सके। इसी क्रम में रोज संस्थान के ब्लॉक समन्वयक पंकज रमन श्रीवास्तव जी के द्वारा बताया गया कि स्कूल प्रबंधन समिति का जो यह टूल किट बनाया गया है इसके माध्यम से हम गांव में छूटे हुए बच्चे और जो बच्चे विद्यालय में नामांकन नहीं हो पा रहा है और ठहराव सुनिश्चित करके हम बाल श्रम और ड्रॉप आउट को रोक सकते हैं इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार जी के द्वारा बताया गया कि यह टूल किट बच्चों को बाल श्रम को रोकने में बहुत ही लाभकारी होगा तथा सभी प्रधानाध्यापक इस टूल किट को स्कूल प्रबंधन समिति के मासिक बैठक में इसको लेकर चर्चा करें इस कार्यक्रम में संध्या सिंह, राजकुमार, प्रेम नारायण सिंह, संतोष कुमार सिंह, अमरजीत यादव, अरविन्द कुमार आदि लोग उपस्थित रहे



