दोहरी घाट से मऊ होकर प्रयागराज तक ट्रेन चलने से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

194 Views

दोहरी घाट से मऊ होकर प्रयागराज तक ट्रेन चलने से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अमिला बरहलगंज घोसी तथा गोंठा के व्यापारियों में सबसे अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है ।इस अवसर पर इंदारा स्टेशन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के व्यापारियों ने नई ट्रेन का स्वागत ट्रेन चालक को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए संगठन के मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल की बार बार मांग करने का सम्मान करते हुए रेल मंत्रालय ने यह ट्रेन चलाया इसके लिए माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी को ढेर सारी शुभकामनाएं तथा बधाई ।इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल ने कहा कि मऊ जनपद के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी रेल प्रशासन ने जोड़ कर व्यापारियों के व्यापार के सपनो को पंख लगाया है।इसके लिए रेलमंत्रालय के साथ साथ जनपद में विकास के पहिए को गति देने वाले उत्तरप्रदेश सरकार के नगर विकास तथा ऊर्जा मंत्री माननीय ए के शर्मा जी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं तथा बधाई रोजा स्थित कार्यालय पर दी गई। इस अवसर पर रेल मंत्रालय से मांग किया गया कि राजस्व में वृद्धि के लिए तमसा तीन को दोहरी घाट से चलाया जाए।इस अवसर पर मुख्य रूप से महातम यादव कन्हैया लाल जायसवाल नीरज अग्निवेश सुभाष कनौजिया मुन्नू बरनवाल हाजी अनवर अली प्रभाकर सिंह पारस नाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *