तरवा आजमगढ़। तरवा विकासखंड के अंतर्गत नवरसिया बाजार में स्थित शिवम चिल्ड्रेन स्कूल में खेल पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल सम्मिलित थे जैसे कबड्डी ,खो खो, बाल क्रीड़ा, बैडमिंटन, दौड़ शाहिद 20 खेलों का आयोजन हुआ। आज समापन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति अखिलेश मिश्रा गुड्डू के द्वारा किया गया इस खेल प्रतियोगिता से क्षेत्र की जनता में काफी खुशी का माहौल रहा खेल को देखने के लिए काफी संख्या में जनता वहां पर मौजूद थी ।मौके पर मौजूद रहे प्रबंधक सुधीर सिंह ,अध्यापिका सोनम सिंह ,पूजा सिंह ,अध्यापक जय सिंह ,तेजू सिंह,रोहित एवं स्कूल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश मिश्रा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि खेलों को अधिक बढ़ावा दिया जाए और ग्रामीण अंचल से प्रतिभाये निखर कर सामने आए और अपने देश का नाम रोशन कर सके। अंत में अखिलेश मिश्रा ने प्रबंधक सुधीर सिंह को भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनके द्वारा यह बड़ा ही नेक कार्य किया जा रहा है तथा ग्रामीण स्तर से युवाओं को तरासते का जो कार्य यह कर रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय कदम है। खेल से ही शारीरिक और मानसिक विकास होता है। अंत में विद्यालय के सभी स्टाफ प्रबंधक को धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिवम चिल्ड्रेन स्कूल में चल रहे खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन।
184 Views
