पूर्वांचल का प्रतिष्ठ टूर्नामेंट बाराह क्रिकेट कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

219 Views

पल्हना आजमगढ़। पूरे पूर्वांचल का प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट आजमगढ़ जिले के पल्हना विकासखंड के पकड़ी कला ग्राम सभा में बाराह कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय और बाराह मंदिर के महंत श्री श्याम नारायण दास जी के द्वारा फीता काट कर किया गया। सर्वप्रथम अटल जी की जयंती पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ। बाराह कप क्रिकेट प्रतियोगिता पूर्वांचल का बहुत ही प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक गिना जाता है जो विगत 35 वर्षों से अपने नियत तिथि 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर नियत तिथि 31 दिसंबर पर समाप्त होता है। आयोजन करता दीपक सिंह ,रबिषेक सिंह सिद्धू ,संदीप सिंह, राजू सिंह ,रवि सिंह, रविकांत सिंह के नेतृत्व में पूरे ग्राम सभा के सहयोग से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर कप्तान सिलु सिंह, ,पंकज सिंह, अविनाश सिंह ,विशाल विश्वकर्मा, अतुल सिंह गौरव सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मैच का लुफ्त उठाने के लिए उपस्थित रही। समाचार लिखे जाने तक उद्घाटन का पहला मैच बैरिडीह लालगंज और सैदपुर के मध्य खेला जा रहा है। बैरिडीह ने अपने 10 ओवर के खेल में ऑल आउट होकर सैदपुर को 67 रनों का लक्ष्य दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *