बन रहे कस्तूरबा बालिका विद्यालय का ग्रामीणों ने किया विरोध कहा खराब बिल्डिंग मटेरियल से बन रही है यह बिल्डिंग आने समय में हो सकती है बड़ी दुर्घटना अधिकारी खामोश.

183 Views

तरवा आजमगढ़ तरवा विकासखंड क्षेत्र के नेवरसिया ग्राम सभा में बन रहे आवासीय बालिका विद्यालय का ग्रामीणों ने विरोध किया कहा यह विद्यालय जो बन रहा है आने वाले समय में जानलेवा साबित हो सकता है! जिसका हम ग्रामीण विरोध कर रहे हैं लेकिन ना तो बिल्डिंग बनने से रोका जा रहा है और ना ही अच्छे बिल्डिंग मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है यह जो बिल्डिंग बन रही है भूकंप रोधी नियमों के विपरीत बन रही है आने वाले समय में इस विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के ऊपर खतरा हो सकता है ऐसे में ना तो अधिकारी सुन रहे हैं और ना ही ठेकेदार इस विषय पर जिलाधिकारी और सीडीओ से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी अब देखने वाली बात यह होगी कि बिल्डिंग बनकर पूरी तैयार होकर आने वाले समय में खतरे का इंतजार करेगी या फिर अधिकारियों द्वारा जांच कर अच्छे बिल्डिंग मटेरियल व भूकंपरोधी नियम का इस्तेमाल होगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *