आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने महाराष्ट्र के प्रदेश संरक्षक नरेंद्र सिंह से की मुलाकातअवॉर्ड फंक्शन समारोह एवं विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

171 Views

कल्याण महाराष्ट्र
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा तथा संपर्क प्रमुख महाराष्ट्र नितिन शिंदे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के प्रदेश संरक्षक नरेंद्र सिंह से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की जिसमें तीनों वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई साथ ही 2024 में संगठन एवं न्यूज़ भारत 24 चैनल की तरफ से अवॉर्ड फंक्शन समारोह को करने की विधिवत चर्चा की गई l संगठन के प्रदेश संरक्षक नरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर दोनों इजा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों का स्वागत किया तथा संगठन को आगे बढ़ाने हेतु अपने विचार भी व्यक्त किया। बता दे कि 23 वें स्थापना दिवस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने के पश्चात तीनों पदाधिकारीयों की यह पहली मुलाकात थी। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश संरक्षक के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन करने का भरोसा दिया। अंत में तीनों वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने मिलकर अवॉर्ड फंक्शन को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले से विचार विमर्श करने तथा प्रदेश के राज्यपाल से मिलकर समय निर्धारित करने हेतु समय अनुसार उचित निर्णय कर जानकारी देने की बात कही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *