वर्ष 2023की बिदाई और 2024के आगमन के अवसर पर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा नगर के नई बस्ती ब्रह्म स्थान पर वेद नारायण मिश्र के आवास पर श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार द्वारा श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया।इस अवसर पर समिति के प्रमुख चंद्र शेखरअग्रवाल ने कहा कि प्रभु की कृपा से 2023सभी भक्तो के लिए बहुत ही सुंदर ढंग से बीता और 2024 इससे भी सुंदर ढंग से जीवन में सहजता सुंदरता तथा सरलता ले आए इसी मंगल कामना के साथ आज का यह पाठ आयोजित किया गया है ।इस अवसर पर रामप्यारे गुप्त रवि प्रकाश बरनवाल मनोज तिवारी अजय गुप्त तथा राजेंद्र गुप्ता सुनील दुबे तथा डा रामगोपाल गुप्त ने संयुक्त रूप से सुंदर काण्ड पाठ किया ।इस अवसर पर बाबू पांडे सर्वेश राय तथा उत्तम कुमार ने बहुत ही भावनात्मक तथा मनमोहक भजन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में डा रामगोपाल गुप्त ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन करते हुए नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दिया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण वर्मा कमलेश सिंह अरविंद मौर्य राजेश क्षीतिजा सुशील जायसवाल ध्रुवनारायण गुप्ता वेद नारायण मिश्र सत्यजीत राय राम प्रवेश आनंद गुप्ता संजय सर्राफ अनिल शर्मा राजू बरनवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
वर्ष 2023की बिदाई और 2024के आगमन के अवसर पर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा नगर के नई बस्ती
176 Views
