ब्यूरो रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
नरेहथा/मेंहनगर/आजमगढ़ आदर्श नर्सिंग होम नरेहथा में मुफ्त चिकित्सकीय कैंप का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम रविवार और माह के आखिरी रविवार को आयोजित किया जाता है।इस कैंप में मुफ्त में मरीजों का इलाज किया जा रहा है इसमें मुख्य रूप से डॉ. प्रियंका यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. बी आर पटेल चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डॉ एसपी सिंह एमबीबीएस एमडी , डॉ शेष मणि त्रिपाठी फिजिशियन की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जाता है। आज के समय में भी इस तरह के लोग धरती पर हैं जो गरीबों के लिए मसीहा के रूप में सामने आते हैं ऐसा ही एक अस्पताल आदर्श नर्सिंग होम चक्रपाणपुर आजमगढ़ में देखा जा रहा है जहां पर गरीब और असहाय लोगों की निशुल्क जांच और निशुल्क दवा वितरण का कार्य प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को और माहके आखरी रविवार किया जाता है।आदर्श नर्सिंग होम के चेयरपर्सन राहुल सिंह ने बताया कि हमारी इच्छा है कि क्षेत्र के कमजोर वर्ग और गरीबों के लिए इस तरह के निशुल्क कैंप लगवा करके अच्छे डॉक्टर से मरीज का इलाज करवाया जाए जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। भगवान आदर्श ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंधक श्री वंश बहादुर सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस मुफ्त चिकित्सकीय कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच करके मुफ्त चिकित्सकीय सेवा का लाभ उठाएं। यह कैंप दिनांक 7 जनवरी 2024 दिन रविवार को पुनः आयोजित की जा रही है। जैसा कि आप जानते हैं कि जनवरी माह का प्रथम रविवार दिनांक 7 जनवरी को पड़ रहा है।
