जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री विशाल भारद्वाज ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से

171 Views

जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री विशाल भारद्वाज ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से परीक्षा पूर्व होने वाले तनाव को लेकर चर्चा किया, और बताया कि यदि हम पढ़ाई के साथ अपने दिनचर्या में खेलकूद को सम्मिलित करते हैं तो इस प्रकार की समस्याओं से बच सकते हैं। जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों को उनके जीवन में सफल होने के टिप्स दिए और आगे आने वाले परीक्षा में सफल होने की शुभकामना भी दिया। साथ ही साथ जनपद में माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के बीच आठ खेलो के लिए आगामी 16 जनवरी से 20 जनवरी तक तहसील स्तरीय प्रतियोगिता तथा 24 एवं 25 जनवरी को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आजमगढ़ खेल महोत्सव आयोजन करने की घोषणा की । उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में तहसील स्तर पर सभी आठ खेलों को अलग-अलग आठ विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे और इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र मेडल ट्रॉफी आदि से सम्मानित करने का फैसला किया गया है।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ श्री मनोज कुमार मिश्र एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अम्पायर अजेन्द्र राय ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *