विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सांसद दिनेश लाल यादव पहुंचे मेहनगर के रामपुर ग्राम सभा में

234 Views

मेंहनगर, आजमगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज मेंहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम रामपुर में सांसद दिनेश लाल यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से जो भी वादे किए थे ये वादें पूर्ण हो रहे हैं।जिसको जानने के लिए मोदी की गारंटी की गाड़ी गांव-गांव जा रही है जिसका नाम विकसित भारत संकल्प यात्रा रखा गया है।इस यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए एक बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणो से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं,ऐसे लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है इसलिए मोदी जी की ये गारंटी की गाड़ी गांव -गांव जा रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राहुल सिंह ने सांसद दिनेश लाल यादव का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वागत की कड़ी में अरुण सिंह, विवेक दुबे, ओम प्रकाश सिंह बंटू, मनोज सिंह, हरिकेश सिंह, अनंत पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, हृदय आनंद सिंह,विवेक सिंह, रणधीर सिंह, पंकज सिंह ,रोशन, रामेश्वर, राम दर्शन राम, गौरव वर्मा, प्रहलाद वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *