यूनानी चिकित्सालय मेहनगर के सामने गढ्ढा बना मुसीबत का सबक।

170 Views

मेहनगर, आजमगढ़।
यूनानी चिकित्सालय मेहनगर के सामने गढ्ढा बना मुसीबत का सबक।
स्थानीय कस्बा मेहनगर के यूनानी चिकित्सालय के ठीक सामने एक गड्ढा है , जो बारिश में भर जाता है , चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए लगभग आए दिन सैकड़ों मरीज दवाखाना से दवा लेकर जाते हैं, लेकिन ये गढ्ढा उन मरीजों के लिए मुसीबत का सबक बना हुआ है, डाक्टर साहब ने बताया कि इस गढ्ढे को पाटने के लिए कितनी बार नगर अध्यक्ष से बात कर चुका हूं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बताते चलें कि यूनानी चिकित्सालय वार्ड नंबर 6 आजाद नगर में स्थित है, मजे की बात यह है कि जिला मुख्यालय से व तहसील के जितने भी उच्च अधिकारी आते और जाते हैं ,इसी मुख्य मार्ग पर ही हास्पिटल है , किसी भी अधिकारी का ध्यान ना ही हास्पिटल पर ना ही इस गड्ढे पर, नगर अध्यक्ष और ईओ को किसी भी प्रकार की चिंता नहीं। इसी हास्पिटल से मेहनगर के विकास का अंदाजा लगा सकते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *