आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील मेंहनगर का हुआ पुनर्गठन

209 Views

मेंहनगर, आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील मेंहनगर ईकाई का जिला अध्यक्ष विवेकानंद की अध्यक्षता में पुनर्गठन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष महोदय के उपस्थिति में सर्वसम्मति से सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें विशाल सिंह तहसील संरक्षक मेंहनगर, जय प्रकाश श्रीवास्तव अध्यक्ष तहसील मेहनगर अक्षय कुमार चौहान तहसील उपसचिव, दीपक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरज सिंह तहसील सचिव, जय नारायण शर्मा मीडिया प्रभारी, गणेश गुप्ता तहसील उपाध्यक्ष, डॉ राम सुंदर तहसील महामंत्री, पंकज सिंह सदस्य, संजय यादव सदस्य। कार्यक्रम में सभी पत्रकार बंधुओ ने जिला अध्यक्ष महोदय का तथा चुने गए सभी पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । जिसमें जिला अध्यक्ष महोदय ने सभी पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए बताया की सभी पत्रकार बंधु एक साथ काम करें और किसी भी समस्या पर एक साथ चर्चा करें तथा हमें भी अवगत कराएं जिससे हम सभी मिलकर के उस समस्या का निराकरण कर सकें।इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधु तहसील मेंहनगर उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *