मेहनगर, आजमगढ़।
विश्व हिन्दू महा संघ के तत्वावधान में प्रभु श्री राम का भव्य शोभायात्रा सम्पन्न।
स्थानीय कस्बा मेहनगर में विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष आर्यमगढ मनोज मौर्य के नेतृत्व में प्रभू श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई,जो
लखरांव पोखरा से निकल कर डीजे, ढोल ताशे के साथ पूरा नगर भ्रमण करते हुए सभी के हाथों में भगवा ध्वज जै श्री राम जै श्री राम का नारे से गूंजते हुए भ्रमण किया।
प्रदेश मंत्री विश्व हिन्दू महा संघ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि श्री 22जनवरी को प्रभू श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा में घर पर ही शामिल होकर अपने अपने घरों में दीपक जलाकर प्रभू श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर ऐतिहासिक पल को याद रखें, प्रभू श्रीराम के साथ लक्ष्मण, सीता माता, हनुमान जी की मनमोहक झांकियां को देखकर सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गये।
साथ ही शोभा यात्रा के उपर फूलों की वर्षा माताएं बहनों के द्वारा अपने घर के छतो से पुष्प वर्षा की गई, वर्षा की गई। राम भक्तों द्वारा अयोध्या तो अभी झांकी है, मथुरा और काशी अभी बाकी है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह, जिला संयोजक मनोज सेठ, पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान, संदीप सिंह , विरेन्द्र पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण निहारी सिंह, सुनील जायसवाल, शशांक पाण्डेय, उद्देश्य जायसवाल, पप्पू वर्मा,, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुबास जायसवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश मधुकर, सत्यनारायण सेठ, योगेन्द्र सिंह , परमहंस सिंह, अनुराग पाण्डेय, प्रदीप सेठ, शशिकांत सेठ , सुनील सेठ, प्रगति सिंह महिला मंडल अध्यक्ष , बबिता सिंह, फूला देवी, राजेश तिवारी, राजेंद्र सिंह ,बल्लारी यादव सन्तोष , आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया,



