चौधरी पद पर हुए चयनित तरवा आजमगढ़, तरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बीबीपुर के उत्तर बस्ती दलित

203 Views

चौधरी पद पर हुए चयनित तरवा आजमगढ़, तरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बीबीपुर के उत्तर बस्ती दलित बस्ती में समता मूलक समाज की स्थापना हेतु और भाईचारा और आपसी सौहार्द के लिए चौधरी पद का चयन प्रक्रिया किया गया इसी क्रम में ग्राम पंचायत बीबीपुर के उत्तरी बस्ती में पंचायत का आयोजन किया गया तथा भूतपूर्व चौधरी की मृत्यु हो जाने के कारण उनका पद खाली होने के कारण पंचायत में इसकी चर्चा किया गया पंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने चौधरी के लिए अपना प्रस्ताव रखा। पंचों ने सहमत बनाया की आज से हम सभी लोग जो तीन जगह बटे हुए थे आज से सभी लोग मिलकर के एक जगह रहेंगे तथा हम सभी लोग का एक ही चौधरी होगा। इस पंचायत में प्रस्ताव स्वरूप तीन लोगों का चौधरी के पद पर बनने हेतु नाम आया था जिसमें सर्व सहमति से पंचो ने दीपचंद राम को चौधरी पद के लिए चयनित किया इस निर्णय अनुसार बाबा साहब को साक्षी मानकर दीपचंद राम को गांव के सम्मानित व्यक्ति श्री अतवारू राम और फेरू राम ने चौधरी पद का पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बेचन प्रसाद, श्री कृशन, सलट राम, सिकंदर कुमार, पलटन राम, जतन राम, मूरत राम,बदन राम,कांता प्रसाद, सुबाचन राम, विनोद आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *