पी. एम. न.16 /2024के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना – कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना- मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की *लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से दिनांक 18.01.2024 को *जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है * के उद्घोष के साथ देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय जी के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न 03:30 बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के प्रबंध निदेशक व जिला चिकित्सालय मऊ के चीफ फार्मेसिस्ट पी० एन० सिंह जी द्वारा *मुखाग्नि * प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्चे सर्वश्री डॉ ० एच ०एन० सिंह जी, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, प्रतिमा मेटरनिटी अस्पताल, ब्रम्हस्थान , जनपद – मऊ ,द्वारा वहन किया गया *
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक डा० पी० एन० सिंह , डा. आशुतोष राय , श्री नमो नारायण सिंह श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम, श्री अमरेश , श्री मुन्ना बरैठा , श्री राजेश सिंह, श्री कल्पनाथ जी , मनोज जी व घाट संचालक श्री संतोष जी सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का *अस्थि कलश * उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक *देवाश्रम * के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें *निःशुल्क * सौंप दिया जायेगा l
जय शिव जय शव
नमो नारायण सिँह
मीडिया सलाहकार
देवाश्रम मऊ

