पी. एम. न.18 /2024के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना – कोतवाली नगर – मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू महिला के शव की लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से दिनांक 21.01.2024 को जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न 03:00 बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के प्रबंध निदेशक व जिला चिकित्सालय मऊ के चीफ फार्मेसिस्ट पी० एन० सिंह जी द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च जिला चिकित्सालय मऊ के ख्याति लब्ध वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा. डी. पी. सिन्हा ,द्वारा सहर्ष वहन किया गया
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी० एन० सिंह , डा. आशुतोष राय , नमो नारायण सिंह श्री दया राम यादव, राम नाथ राम, राजेश सिंह,मालक यादव व घाट संचालक मुनीब राम सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का अस्थि कलश उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l
जय शिव जय शव
नमो नारायण सिँह
मीडिया सलाहकार
देवाश्रम मऊ
