364 Views
आजमगढ़। मृतका अर्चना उम्र 19 वर्ष पुत्री बिरजू राम ग्राम रसूलपुर थाना चिरैयाकोट मऊ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या थाना जहानगंज के बड़हलगंज मौजा बरही में हुई है। मौके पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल थाना जहानागंज एवं थाना चिरैयाकोट की फोर्स तैनात है। इस मौके पर घटना का मौका मुआयना पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा किया गया तथा घटना की जांच कर दोषियों की विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।






