डॉ० अभिषेक रावत ने भाजपाजनों को किया सम्मानित

168 Views

दीदारगंज – आजमगढ़

दीदारगंज विधान सभा क्षेत्रांतर्गत सिकरौर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों का रविवार को क्षेत्र के कौरागहनी गांव में एक कार्यक्रम के तहत प्रदेश शोध प्रमुख अनुसूचित मोर्चा डॉ० अभिषेक रावत के द्वारा सभी मोर्चों के लोगों को अंगवस्त्रम, डायरी व पेन देकर सम्मानित कर यह संदेश दिया कि आगामी लोक सभा चुनाव में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें कि हमें लोक सभा चुनाव में लालगंज लोक सभा से हर हाल में भाजपा के प्रत्याशी को विजय दिला कर ही दम लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंडल सिकरौर डॉ० जे पी एन तिवारी नें किया इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश राजभर, डॉ चिंतामणि राजभर, इंद्र पति सेवक प्रभारी भाजपा मंडल फूलपुर, पप्पू (नोनारी) जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा लालगंज, अबू कासिम आजमी जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा लालगंज, कमरुद्दीन मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सिकरौर, राजेश चौहान मंडल उपाध्यक्ष, श्याम देव मंडल उपाध्यक्ष, विनीत गौतम, गोरख प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *