*राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन

312 Views

स्थानीय नगर क्षेत्र के डी0सी0 एस0के0 पी0जी0कालेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन नगर क्षेत्र के ख्वाजा जहांपुर वार्ड नंबर 11 में ग्राम सचिवालय में दिनांक 23 फरवरी 2024 को दिन में एक बजे सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. ज्ञान प्रकाश मिश्रा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी विशिष्ट अतिथि डॉक्टर वेद कुमार तिवारी तथा अध्यक्षता प्रो. सी पी राय के द्वारा हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम दुबे के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि ने प्रथम दिवस उद्घाटन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों को स्वच्छता ही संकल्प का मंत्र सिखाया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल कुमार जायसवाल के द्वारा किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *