202 Views
नए चौकी इंचार्ज रतन कुमार सिंह ने संभाला चार्ज
बोगरिया, आजमगढ़। पूर्व बोगरिया चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह के स्थानांतरण होने पर नए चौकी इंचार्ज रतन कुमार सिंह ने चार्ज संभालते ही पूरे बाजार में गस्त लगाकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाजार एवं आसपास के गांवों में आप सभी मिलजुल कर रहे और शांति व्यवस्था कायम रखें। आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार से अवांछनीय तत्व और शांति भंग करने वाले लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।
