प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत 554 से ज्यादा स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे।इसके साथ ही वे देश भर के 1585 से अधिक नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज और आरयूबी/एलएचएस का लोकार्पण भी करेंगे।कल सोनीधापा के लिए भी बहुत बड़ा अवसर है।कल मऊ रेलवे स्टेशन पर माननीय मंत्री जी ए के शर्मा जी के सामने इस कार्यक्रम में पूरे 20 मिनट का समय मात्र हमे मिला है। हम स्वागत गीत गायन, प्रार्थना गीत समूह नृत्य, युवा प्रेरणादायक गीत यह हौसला कैसे झुके समूह नृत्य तथा इंडियन रेलवे पर गायन प्रस्तुत करेंगे। मऊ तथा वाराणसी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के आग्रह पर हमारे बच्चों को मेरे निर्देशन भी यह पूरा कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। हम इसके लिए रेलवे के शुक्रगुजार हैं और कोशिश करेंगे कि कल हम अपने कॉलेज का नाम सदा की तरह ऊंचा करें। 515 स्टेशनों पर जब बच्चे परफॉर्म करेंगे तो उसमें मऊ से हमारे बच्चे भी शामिल रहेंगे और जीने को क्या चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत 554 से ज्यादा स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे
171 Views
