डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तशती शिविर के पांचवें दिन का प्रारंभ प्रार्थना के साथ हुआ।

165 Views

डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तशती शिविर के पांचवें दिन का प्रारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। व्यायाम एवम योग गुंजा एवम सुनेहा के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल जायसवाल के नेतृत्व में ख्वाजा जहांपुर वार्ड नंबर 11 में ग्राम सर्वेक्षण किया गया ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया गया एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई पांचवें दिन का बौद्धिक कार्यक्रम का विषय उत्पाद उन्मुख कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश नारायण छपरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह का आगमन हुआ कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री संतोष यादव रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जियाउल्लाह द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ यह एनएसएस का उद्देश्य है।स्वामी विवेकानंद ने अपने वाक्य कहा है कि नर ही नारायण है.उन्होंने ही दरिद्र नारायण सिद्धांत का प्रतिपादन किया .दरिद्र नारायण का यह सिद्धांत समाज के गरीब, निशक्त तथा हाशिये पर पड़े लोगों के दुख निवारण का प्रयास है। यह नि:स्वार्थ भाव से ज़रूरतमंद लोगों की सेवा कार्य को प्रेरित करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *