भ्रष्टाचार की शिकार हुई विधवा महिला

177 Views

मेहनगर आजमगढ़
भ्रष्टाचार की शिकार हुई विधवा महिला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज कहीं ना कहीं हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार बन रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार की मलाई खाने में व्यस्त है। जो अपना जेब भरने में पूरा जोर लगा दे रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति रोज तहसील थाना के चक्कर लगा रहे है। वही एक भ्रष्टाचार का मामला सामने खुलकर आया है। इस बात की जानकारी जब पत्रकारों को पड़ी तो पत्रकार नौरसिया गांव पंहुच कर पीड़ित महिला से बयान लिया जिसमे पीड़ित विधवा महिला ने बताया कि मेरे देवर ने मेरे जमीन को अपने नाम रजिस्ट्री करा लिया इस बात की जानकारी जब मुझे हुई तब मैं लालगंज तहसील के राजस्व विभाग के लेखपाल को जानकारी दी लेकिन मेरे साथ न्याय नही किया गया। वही मेरे पति अशोक मिश्रा की मृत्यु के बाद उनकी जो जमीन थी वह उनकी पत्नी के नाम न होकर लेखपाल को भ्रष्टाचार की मलाई खिलाकर के मृतक के भाई ने अपने नाम उनकी पूरी जमीन कर ली पीड़ित महिला ने बताया कि यदि न्याय मुझे नहीं मिला तो मै मुख्यमंत्री कार्यालय तक जाऊंगी और अधिकारी इसी तरह मनमानी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त रहेंगे और आगे चलकर लोग आपस में ही इसे लेकर के दूसरों की प्रॉपर्टी को अपना बना लेंगे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *