डी.सी.एस.के.पी.जी. कॉलेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का समापन कार्यक्रम

544 Views

डी.सी.एस.के.पी.जी. कॉलेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का समापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल जायसवाल के नेतृत्व में ख्वाजा जहांपुर गांव में हुआ . जिसमें विद्यार्थियों ने विशाल पांडेय एवं मुन्नीलाल के मार्गदर्शन में गांव के लोगो को शिविर के समापन के कार्यक्रम में आमंत्रित किया .गांव के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया .कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. चंद्र प्रकाश राय ने की मुख्य अतिथि प्रख्यात ( आई. सर्जन) डॉ एच.एन.सिंह रहे. विशिष्ट अतिथि मनोविज्ञान विभाग के डा योगेन्द्र नाथ चौबे एवं डा बी.डी.सिंह रहे. कार्यक्रम का विषय शिक्षा और मनोरंजन रहा जिसको लेकर विद्यार्थियो ने पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जिसका पर्यवेक्षण मुख्य अतिथि ने किया. मुख्य अतिथि डा एच एन सिंह ने कहा कि एन.एस.एस हमें नेक इंसान बनने की प्रेरणा देता है. निस्वार्थ लोगो की सहायता करिए बहुत अच्छा लगेगा आपको एक बार कर के देखिए. प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया साथ ही आंखों में होने वाले वायरल इंफेक्शन पर भी चर्चा किया.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *