मऊ नगर में खुशियों की बरसात करने के लिए ब्रह्म कुमारिज ने आगामी 12मार्च मंगल वार को जीवन राम इंटर कालेज के छात्रावास सोनी धापा के मैदान में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया है ।उक्त जानकारी देते हुए ब्रह्म कुमारीज मऊ की प्रभारी बी के विमला दीदी ने भेट वार्ता के दौरान बताया कि अंतरराष्ट्रीय वक्ता बी के शिवानी दीदी सभी के जीवन में खुशियों को भरने के लिए खुशियों के उपहार लेकर आ रही है ।दीदी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पूर्व उत्तर प्रदेश तथा नेपाल क्षेत्र की क्षेत्रीय निर्देशिका राजयोगिनी बी के सुरेंद्र दीदी का आशीर्वचन भी समस्त मऊ वासियों को प्राप्त होगा ।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष तथा श्री शीतला माता मंदिर समिति के महामंत्री तथा श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख डा रामगोपाल गुप्त ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है जो कि बिल्कुल निः शुल्क है ।तथा 12वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लाने की अनुमति नहीं है ।डा गुप्त ने सभी सज्जनों से निवेदन किया है कि इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में भाग लेकर जीवन में बहार लावें और जीवन को सहज सुंदर सफल तथा सभी कष्टों और दुखो के एक मुफ्त औषधि खुशियों का उपहार अंतरराष्ट्रीय वक्त बी के शिवानी दीदी से ज्ञान वर्धक वार्ता के माध्यम से प्राप्त करे।
मऊ नगर में खुशियों की बरसात करने के लिए ब्रह्म कुमारिज ने आगामी 12मार्च मंगल वार को जीवन राम इंटर कालेज के छात्रावास सोनी धापा के मैदान में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया है
200 Views
