बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में फुटकर करवाने आए चोर गड्डी लेकर हुए फरार
बोगरिया, आजमगढ़ ,
बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में दिन में ही पैसा लूट कर चोर रफू चक्कर हो गए। बोगरिया बाजार में नागेंद्र सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है नागेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि चोरों के द्वारा दुकानदार नागेंद्र सिंह से फुटकर पैसा मांगा गया उनके द्वारा काउंटर से पैसा निकाल कर गीना जा रहा था तभी चोरों के द्वारा कुछ नोटों का और फुटकर पैसा मांगा गया। फिर जब वें फुटकर पैसा अंदर से लाने गए तभी चोरों के द्वारा उनके दुकान के काउंटर से ₹10000 निकाल कर फरार हो गए। उनके द्वारा पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन पकड़ में नहीं आ पाए पर उनका गमछा हाथ में आया लेकिन अपना गमछा छोड़कर चोर भाग गए ,दुकानदार नागेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि दो लोग मोटरसाइकिल से थे। एक मोटरसाइकिल को स्टार्ट करके रोड पर खड़ा था दूसरा हमसे फुटकर पैसा लेने आया था नागेंद्र सिंह के द्वारा बोंगारिया पुलिस चौकी को सूचना दी गई मौके पर बोंगारिया चौकी प्रभारी रतन कुमार सिंह पहुंचे उनके द्वारा जांच पड़ताल किया गया ।जिसमें बोंगारिया बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज़ से कुछ फोटो सामने आया है जिसमें दुकानदार नागेंद्र सिंह के द्वारा पहचान कर बताया गया कि यही दोनों लोग थे। पुलिस के द्वारा फुटेज खगाल कर चोरों की तलाशी की जा रही हैं।
