जिओ एयरटेल और बीएसएनएल की नेटवर्क सेवाओं से लोग हैं परेशान

182 Views

जिओ एयरटेल और बीएसएनएल की नेटवर्क सेवाओं से लोग हैं परेशान

रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

बोगरिया, आजमगढ़। मेंहनगरभ तहसील अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में खास तौर पर बोगरिया, रासेपुर मांहगूगंज,और भी आसपास के क्षेत्र में लगभग कई महीनो से नेटवर्क सेवाएं बिल्कुल सुस्त चल रही हैं। जिससे डिजिटल क्षेत्र से होने वाले कार्य और नेटवर्क से संबंधित कोई भी कार्य ठीक से नहीं हो पा रहा है।इसकी सूचना कई बार अख़बारों के जरिए प्रसारित भी की जा चुकी हैं परंतु अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा। बाजार वासियों व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हम रिचार्ज तो करवा लेते हैं परंतु इसका लाभ नहीं उठा पा रहे आए दिन नेटवर्क ठप हो जाता है या काम करता भी है तो उसकी स्पीड इतनी स्लो है कि कोई भी काम करने में बहुत समय लग जाता है इसकी शिकायत कई बात की गई परंतु कोई भी सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गयी। क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि नेटवर्क की सुविधाओं के लिए उचित व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाएं। शिकायतकर्ताओं में सुभाष गुप्ता, संजय, लालजी यादव, विपिन सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, सुनील सिंह, राकेश यादव, बृजेश यादव, दिनकर यादव आदि लोग रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *