प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजमगढ़ मे 34,700 करोड रूपए की योजनाओं का लोकार्पण किया

228 Views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजमगढ़ मे 34,700 करोड रूपए की योजनाओं का लोकार्पण किया

आजमगढ़ – रिपोर्ट — जय प्रकाश श्रीवास्तव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजमगढ़ के मंदुरी में अपनी 27 मिनट की भाषण में आजमगढ़ की जनता से बहुत सी बातें कह डाली। प्रधानमंत्री ने सर्वप्रथम आजमगढ़ की जनता को भोजपुरी में संबोधित करते हुए अपने शब्दों की मधुर उद्बोधन से लोगों को मोहित कर लिया। उन्होंने आगामी चुनाव के बारे में भी संकेत करते हुए 400 से अधिक सीट प्राप्त करने के तरफ इशारा भी किया।उन्होंने कहा कि आजमगढ़ पहले पिछड़ा कहलाता था, आज आजमगढ़ को पूरे देश में लोग जानते हैं पहले आजमगढ़ ,हिंसा,अपराध और अपराधियों के नाम से जाना जाता था।परंतु अब आजमगढ़ को शिक्षा चिकित्सा और औद्योगिक कार्यों के लिए जाना जाता है आने वाले समय में 2047 तक आजमगढ़ पूरी तरह से एक बड़े शहर के रूप में विकसित दिखाई देगा यह मेरा वादा है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ में लगभग 8 लाख लोगों को किसान निधि का ₹2000 भी प्राप्त हुआ। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में आजमगढ़ बहुत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।गन्ना मिल जहां किसानों को पहले गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलता था आज उन्हीं किसानों को अच्छे मूल्य मिल रहे हैं धीरे-धीरे भारत के अन्य शहरों की तुलना में आजमगढ़ का भी नाम जुड़ रहा है उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ में अब अपना विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज आधुनिक सुविधाओं से लैस चिकित्सा के लिए अच्छे हॉस्पिटल जिससे अब किसी को बनारस और लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *