श्री दुर्गा जी स्नाकोत्तर महाविद्यालय चंणेश्वर आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

250 Views

श्री दुर्गा जी स्नाकोत्तर महाविद्यालय चंणेश्वर आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के श्री दुर्गा जी श्लोक उत्तर महाविद्यालय चंदेश्वर आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 2 मार्च से 8 मार्च 2024 तक प्राथमिक विद्यालय जमदाहा शिक्षा क्षेत्र पल्हनी पर आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम दिवस को महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश कुमार द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ विष्णु देव के द्वारा अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। दूसरे दिन जमदहा हरिजन बस्ती से लेकर आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग तक पूर्ण रूप से साफ सफाई की गयी। कार्यक्रम के तीसरे दिन जमदाहा हरिजन बस्ती सोनकर बस्ती से स्वयंसेवक व सेविकाओं द्वारा भ्रमण करके ग्राम वासियों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम के द्वारा जागरूकता और स्वच्छता,दरवाजा बंद बीमारी बंद सुलभ शौचालय घर-घर जल आदि के लिए जागरूक किया गया। महाविद्यालय के डॉक्टर आरपी कौशल के द्वारा स्वयंसेवकों को एनएसएस के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की पांचवें दिन ग्राम बसारी में ग्राम वासियों को पशुपालन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अंतिम दिन 8 मार्च 2024 को कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान राजेश यादव ने स्वयंसेवक को को राष्ट्र के प्रति ईमानदार और कर्तव्य निश्चित होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अधिकारी विष्णु देव यादव ने 7 दिन के कार्यविधी के बारे में जानकारी दी तथा सबका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रोग्राम के द्वारा ,जैसे- नाटक गीत संगीत के द्वारा बच्चों ने ग्राम वासियों को अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *