गाजीपुर जनपद के मर्दह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास हाई टेंशन तार से बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग

391 Views

गाजीपुर जनपद के मर्दह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास हाई टेंशन तार से बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर- जिले में बारात लेकर जा रही बस पर हाई टेंशन तार गिरने से बस में लगी भीषण आग बस में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। फिलहाल हादसे में दो महिला व दो पुरुषों की मौत हो गई है। मौत के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसा गाजीपुर के मर्दह क्षेत्र के महाहर धाम के समीप हुआ है। बारात मऊ जनपद से महाहर धाम गाजीपुर के लिए आ रही थी हादसे में कई लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिलेके आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग इतना भयानक था कि बस के करीब जाने की हिम्मत किसी की नहीं हुई।इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर घायलों को ₹50000 रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया साथ ही निशुल्क उपचार कराए जाने का भी निर्देश दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *