मादा बंदर ने अपनी प्रजाति के बंदरों से बचने के लिए एसपी सिटी के आवास पहुंच कर बचाई अपनी जान।

204 Views

मादा बंदर ने अपनी प्रजाति के बंदरों से बचने के लिए एसपी सिटी के आवास पहुंच कर बचाई अपनी जान।

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़ जनपद में आतंक का पर्याय बने बंदरों से निजात पाने के लिए कई संगठनों ने धरना प्रदर्शन तथा लिखित सूचना अधिकारियों को दिया जिसको देखते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष ने मथुरा जनपद से बंदरों को पकड़ने वाली एक टीम को बुलाया जिसके तहत मंगलवार को दीवानी कचहरी परिसर से बंदरों को पकड़ना आरंभ किया गया जिसके तहत लगभग सैकड़ो नर मांदा बंदर पकड़े गए उसी के तहत आज एक मादा बंदर को कई बंदरों ने दौड़ा लिया मांदा बंदर अपनी जान बचाने के लिए रैदोपुर ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के आवास में घुस गई संयोग बस उस समय आवास में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और उनकी पत्नी सुमन मौजूद थी।मांदा बंदर को थोड़ी सी चोट भी आई थी और वह एसपी सिटी की पत्नी सुमन के पास जाकर बैठ गई। एसपी सिटी साहब की पत्नी भी पशु पंछियों से प्रेम रखती हैं लिहाजा उन्होंने देखा तो मादा बंदर को बुखार था उन्होंने इलाज के लिए पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया। मादा बंदर का एसपी सिटी की पत्नी सुमन जी के साथ इतना प्रेम दिखा कि वह उनके कंधे पर और गोंद में बैठी हुई नजर आई। इस बाबत एसपी सिटी ने बताया की मांदा बंदर जब घर के अंदर आई तो पूरी तरह से डरी सहमी थी। अंदर आकर उनकी पत्नी के पास चुपके से गोंद में बैठ गई।यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *