32 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में मिली लाश।

189 Views

32 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में मिली लाश।

मेंहनगर (आजमगढ़)।

मेहनगर थाना क्षेत्र के बेसिला ग्राम के मुकेश चौरसिया पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ चौरसिया उम्र 32 वर्ष शाम 4:00 बजे से लापता होने के बाद सुबह तक घर न पहुंचने पर मुकेश चौरसिया का सगा भांजा आकाश चौरसिया ने ग्रामीणों के साथ गांव के पूर्वी सिवान देइ कुआं में के पास चप्पल के निशान के आधार पर ग्रामीणों ने कांटा वाली रस्सी डालकर घुमाया तो लास् में कांटा फंसने से पता चला कि मुकेश इसी में है और ग्रामीणों ने बाहर निकलकर 112 नंबर को सूचना दी 112 नंबर पुलिस ने थाना प्रभारी मेहनगर को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराहियों के साथ मौके की निशाक्त कराकर ग्राम प्रधान जयराम यादव बसिला व ग्राम प्रधान खुटवा रामाश्रय यादव सहित ग्रामीणों के सहयोग से पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया। भांजा आकाश चौरसिया ने बताया कि हमारे मामा दो भाई हैं।बड़े मामा बबलू चौरसिया मुंबई परिवार सहित रहकर रोजी रोजगार करते हैं ।वहीं छोटे मामा मुकेश चौरसिया और हमारी नानी सहित तीन लोग घर पर रहते थे। जब इसकी सूचना माता राधिका देवी को हुई तो उनका रोते-रोते बुरा हाल हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *