क्या होता है आदर्श चुनाव आचार संहिता

192 Views

मेरी कलम से
आप भी जाने

जयप्रकाश श्रीवास्तव

क्या होता है आदर्श चुनाव आचार संहिता

सर्वप्रथम आप सभी यह जान लें कि भारतीय निर्वाचन आयोग की आदर्श चुनाव आचार संहिता (मॉडल कोड आफ कंडक्ट) राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के लिए बनाई गई एक नियमावली है जिसका पालन चुनाव के समय आवश्यक है। चुनाव आयोग चुनाव से पहले इसके लागू होने की घोषणा करता है और चुनाव के बाद इसके समाप्त होने की। यह सरकार राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, तथा जनता को दिए गए निर्देश हैं, जिसका पालन चुनाव के दौरान किया जाना जरूरी है।चुनाव आचार संहिता चुनाव की तिथि की घोषणा से लागू होता है और यह मतदान के परिणाम आने पर समाप्त हो जाता है। चुनाव आचार संहिता संविधान में वर्णित नहीं किया गया है, अपितु यह एक क्रमशः प्रक्रिया का परिणाम है। इसका प्रवर्तन एक चुनाव आयुक्त एन शेषण द्वारा किया गया है। चुनार आचार संहिता के अंतर्गत अनेक बातें शामिल है।

१-सरकार के द्वारा लोक लुभावन घोषणाएं नहीं करना।
२-चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का प्रयोग न करना।
३-राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के द्वारा जाति,धर्म व क्षेत्र से संबंधित मुद्दे न उठाना।
४-चुनाव के दौरान धनबल और बाहुबल का प्रयोग न करना।
५-आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी योजनाओं को लागू नहीं कर सकते।
६-आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी व्यक्ति को धन का लोभ न देना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *