सनबीम स्कूल सैदवारा में बास्केट एवं बैडमिंटन कोट का हुआ उद्घाटन।
मेंहनगर आजमगढ़।
आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित सैदवारा में सनबीम स्कूल के ग्राउंड 1:00 बजे दिन में इंटरनेशनल रेफरी बैडमिंटन अंपायर एवं कोच अजेंद्र राय के द्वारा फीता काटकर किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसमें विद्यालय की डायरेक्टर रमा गुप्ता एवं प्रिंसिपल अंजना श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रही सर्वप्रथम बास्केटबॉल के ग्राउंड में खिलाड़ियों ने बूंदाबादी के दौरान भी अपना प्रतिभा दिखाई इस ग्राउंड में प्रथम बास्केटबॉल का मैच विद्यालय के अध्यापक और बच्चों के बीच खेला गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अजेंद्र राय ने बताया कि जनपद में बास्केटबॉल ग्राउंड की कमी होने के कारण बड़े मैच कराने में काफी समस्या होती है विद्यालय में बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोट बनने से विद्यालय समेत जनपद के तमाम खिलाड़ियों का लाभ मिलेगा इस मौके पर डायरेक्टर रमा गुप्ता और प्रिंसिपल अंजना श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा निखाने के लिए हमेशा खड़े रहने की बात कही
कार्यक्रम का संचालन रितेश सिंह व कंचन सिंह ने किया इस मौके पर विद्यालय में शिल्पा गिरी सोनी सिंह शोभा सिंह शालिनी राय शिवम उपाध्याय संजय सिंह राकेश सिंह राम सिंह प्रियंका सिंह प्रियंका त्रिपाठी स्तुति तिवारी मौजूद रहे वही सर्वप्रथम बास्केट कोर्ट पर अध्यापक और छात्र के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अध्यापक वर्ग विजई रहा







