अंबिका सेवा संस्थान ने विकलांग भानु बनवासी को कंबल कपड़े देने के साथ ट्राई साइकिल देने का दिया आश्वासन

155 Views

अंबिका सेवा संस्थान ने विकलांग भानु बनवासी को कंबल कपड़े देने के साथ ट्राई साइकिल देने का दिया आश्वासन
आजमगढ़
मोहम्मदपुर विकासखंड अंतर्गत बिंद्रा बाजार में स्थित अंबिका सेवा संस्थान कार्यालय के सामने से गुजर रहे भानु बनवासी विकलांग जो दोनों पैरों से हैl भानु को रोककर अंबिका सेवा संस्थान के प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने ठंड को देखते हुए कंबल और कपड़े प्रदान किया और उसे ट्राई साइकिल देने का आश्वासन भी दिया भानु ने बताया कि उसे ना तो ट्राई साइकिल मिली या नहीं आवास मिला है वह मोहम्मदपुर विकासखंड के कलंदरपुर गांव का रहने वाला है दोनों पैरों से विकलांग होने के कारण वह जमीन पर घसक कर भीख मांग कर अपना पेट पालन करता है संगठन के सदस्यों द्वारा लगातार ठंड शुरू होने के पहले दिन से ही कंबल वितरण अभियान शुरू कर दिया गया अब तक संस्था द्वारा 400 से अधिक कंबल वितरित किया जा चुका है मोहम्मदपुर विकासखंड के बिंद्रा बाजार मोहम्मदपुर गंभीरपुर दयालपुर रजमो रसूलपुर व जनपद के सदर अस्पताल महिला अस्पताल मुख्य चौक रोडवेज के आसपास विभिन्न स्थानों पर भी संस्थान के सदस्यों द्वारा वितरण अभियान चलाया जा रहा है वहीं 500 अधिक गरीब बच्चों को टोपी वितरण का काम भी शुरू हुआ है जिसमें मुख्य रूप से पवन अस्थाना लकी श्रीवास्तव पवन शर्मा आशीष सेठ अजय श्रीवास्तव प्रिंस कुमार मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *