भाजपा सांसद निरहुआ के कार्यक्रम में कार्यकर्ता ने दी पत्रकार को गालियां,मामला पहुंचा कप्तान के पास

182 Views

भाजपा सांसद निरहुआ के कार्यक्रम में कार्यकर्ता ने दी पत्रकार को गालियां,मामला पहुंचा कप्तान के पास

आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकार न्यूज कवरेज करने के दौरान एक पत्रकार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुवे धमकीया भी दी जिसको लेकर जनपद के पत्रकारों में काफी तनाव बना हुवा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस घटना को लेकर काफी निंदा भी कर रहे हैं। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी पीड़ित पत्रकार आनंद गौड़ पुत्र नर्वदेश्वर गौड़ ने जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर पुलिस को जानकारी अवगत कराया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के सदर लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आए हुए थे। साथ ही भाजपा के अन्य बड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे। समाचार संकलन के दौरान गड़ेरूआ गांव निवासी उधम सिंह पुत्र अशोक सिंह द्वारा प्रार्थी के साथ हाथापाई करते हुए समाचार संकलन से रोकते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए आंख निकालने व जान से मारने की धमकी दी गई है। जब प्रार्थी इस प्रकरण के संबंध में जीयनपुर कोतवाली पर सूचना देने जा रहा था इस दौरान भाजपा नेता और कई स्कूलों के प्रबंधक द्वारा प्रार्थी को फोन पर धमकी भी दी है। और बताया गया कि अगर आप हमारी शिकायत पुलिस से करेंगे तो हम आपके ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजवा देंगे। पीड़ित पत्रकार आनंद गौड़ ने गाली गलौज व धमकी देने वाले उधम सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली पर लिखित तहरीर देकर पुलिस से उचित कार्यवाही का मांग किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि योगी सरकार हमेशा पत्रकारों के हित में बात करती है परंतु आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से पत्रकारों में काफी नाराजगी भी है। इतने बड़े कार्यक्रम में भाजपा के बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे परंतु घटना के समय सभी लोग मूकदर्शक बने रहे और पत्रकार के साथ अभद्रता को ध्यान से देखते रहे, आजमगढ़ जनपद के पत्रकारों ने इस मामले में आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का पुलिस प्रशासन से मांग भी किया है। अब देखना होगा कि पुलिस द्वारा कार्यवाही होती है या भाजपा के दबाव में मामले को दबा दिया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *