उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का मऊ जनपद में मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से जिला अध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्ता ने भुजौटी स्थित शिविर कार्यालय में स्वागत अभिनंदन किया । इस अवसर पर डॉक्टर गुप्त ने कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि देश का अन्नदाता यदि किसान है तो व्यापारी समाज भी आर्थिक समाज की रीढ करदाता होता है। बिना आर्थिक व्यवस्था कीसुदृढ़ता कोई भी सरकार अथवा परिवार सुचारू रूप से नहीं चल सकता है। इसलिए व्यापारी समाज का किसी भी परिस्थिति में शोषण अथवा उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ की जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने भी व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने गंभीरता पूर्वक समस्याओं से अवगत होते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के आनंद गुप्ता महातम यादव कैलाश चंद्र जायसवाल कन्हैया लाल जायसवाल अशोक सिंह मुन्नू बरनवाल नीरज अग्निवेश करुण कुमार अजहर कमाल फैजी हरिशंकर गुप्ता सुभाष चंद्र कनौजिया मौजूद रहे

