श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब अबीर गुलाल और गुझिया की धूम रही।

179 Views

श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब अबीर गुलाल और गुझिया की धूम रही।नगर के हकीकत पुरा स्थित अशोक यादव के निवास पर श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार द्वारा श्री हनुमान जी महाराज को प्रसन्न करने के लिए महामंत्र के जप के पश्चात श्री सुंदर काण्ड पाठ किया गया तत्पश्चात होली मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया जिसमे सर्वेश राय मनोज तिवारी डा रामगोपाल अशोक कुमार ने जोगिडा और होली भजन गाया।महिलाओं और पुरुषों ने नृत्य कर होली का आगाज किया इस अवसर पर चंद्र शेखर अग्रवाल ने सभी भक्तो को आशीर्वाद और ढेर सारी होली की शुभकामनाएं दिया ।इस अवसर पर राम प्यारे गुप्ता अजय गुप्त अशोक यादव आनंद गुप्त संजय सर्राफ रवि बरनवाल अरुण वर्मा ध्रुव गुप्ता महात्मा यादव अरुण वर्मा अनिल कुमार मुरली मिश्र विनोद गुप्त अजय मिश्र समेत बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *