स्थानीय थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मेंहनगर -छतवारा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार से मोबाईल छीनकर भाग रहे दो युवकों की अपाची बाईक दिवाल से टकराईं,

161 Views

मेंहनगर आजमगढ़

स्थानीय थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मेंहनगर -छतवारा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार से मोबाईल छीनकर भाग रहे दो युवकों की अपाची बाईक दिवाल से टकराईं, घटना में बाइक चालक राजा उर्फ राजा बाबु निवासी मोहबल्लीपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ की मौके पर मौत जबकि दुसरा युवक बुरी तरह घायल। एंबुलेंस 108 की मदद से पहले सीएचसी मेंहनगर और फिर गंभीर हालत में पंहुचा जिला अस्पताल। बताते चलें शनिवार देर रात मेंहनगर से वापस अहियाई बाजार जा रहे साइकिल सवार युवक बजरंगी अपनी मोबाइल से बात करते जा रहा था। इसी बीच दौलतपुर गांव से पहले दो बाइक सवार युवक पहले बाइक की रफ्तार धीमी कर साइकिल सवार बजरंगी से मोबाईल छीनकर भागने लगे , लेकिन 500 मीटर आगे जाकर बाइक अनियंत्रित होकर दिवाल से टकरा गई, जिसमें बाइक पर पीछे बैठा विशाल राजभर उम्र 23 वर्ष निवासी किशुनपुर थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ बुरी तरह घायल हो गया, जबकि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई जबकि दुसरा युवक विशाल राजभर बेहोशी की हालत में अस्पताल भेजा गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *