206 Views
मेहनगर, आजमगढ़,
इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन e poss मशीन से राशन वितरण के लिए दिया गया प्रशिक्षण। स्थानीय तहसील मेहनगर में योगी सरकार की पहल पर कार्ड धारकों को पूरा राशन प्राप्त हो, इसको मूर्त रूप देने के लिए
आज दिनाक 27/03/2024 को तहसील मेहनगर के सभागार में नई इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन से लिंक e-poss मशीन से राशन वितरण किए जाने हेतु संचालन करने के लिए सिस्टम इंटीग्रेटेड में0 इंटीग्रा माइक्रोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मेहनगर तहसील में कार्यरत समस्त उचित दर विक्रेताओं को प्रशिक्षण दी गई। ट्रेनिंग पूरे दिन चार चरण में संपन्न हुई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्ति निरीक्षक मेंहनगर / पल्हना रणधीर कुमार , डिस्ट्रिक इंजीनियर संदीप मौर्या, ब्लॉक इंजीनियर जितेंद्र विश्वकर्मा, मनीष, अमन,पुनीत सिंह उपस्थित रहे।




