पी. एम. न. 108/2024 के तहत बाद पोस्टमार्टम लावारिस शव के रूप में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए शव की लावारिस शव यात्रा 30.03.2024 को देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा. आशुतोष राय के नेतृत्व में लाश घऱ मऊ से जय शिव जय शव एवं राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलीय घाट श्मशान पहुंची जहाँ पूर्वान्ह 11:45 बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी. एन. सिंह द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च प्रिया राय बुनाई विद्यालय के समीप सहादतपुरा मऊ द्वारा सहर्ष वहन किया गया l
बताते चलें की एक राहगीर मोनू गुप्ता द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप से 72 वर्षीय हृदय प्रसाद यादव पुत्र विजय यादव शेखपुर खुटहन जौनपुर को घायलवस्था में 23.03.3024 को 01:20pm पर भर्ती कराये गए थे l परन्तु इनकी मृत्यु 24.03.2024 को 10:20pm पर होने के बाद लगभग एक सप्ताह बाद सड़ांध और बदबू उठने के उपरांत दिनांक 29.03.2024 को थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा पोस्टमार्टम कराकर दिनांक 30.03.2024 को यह कहते हुए शव देवाश्रम को सुपुर्द किया गया कि परिजन अब तक नहीं आये हैं अतः हृदय प्रसाद यादव के शव को लावारिस मानते हुए इनका अन्तिम संस्कार करें l
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय, पी एन. सिंह, नमो नारायण सिंह,दया राम यादव, राम नाथ राम, अमरेश, मालक यादव, मुन्ना बरैठा, श्रीनाथ यादव, नारद भारती, गिरीश, बिहारी व घाट संचालक जितेंद्र सम्मिलित रहे l
इनका अस्थि कलश इनके परिजनों के आने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा l
नमो नारायण सिंह
मीडिया सलाहकार, देवाश्रम मऊ
