गेहूं के फसल में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गयाजयप्रकाश

217 Views

गेहूं के फसल में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया
जयप्रकाश श्रीवास्तव–संवाद सूत्र

बोगरिया आजमगढ़ । तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दर्रोंपुर में मंगलवार की शाम लगभग चार बजे कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे इसी दौरान बच्चे आपस में माचिस से कागज जला रहे थे तभी तेज हवा चलने के कारण नजदीक में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग बेकाबू हो गया जानकारी होने के बाद ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में बाल्टी,टफ लेकर के पानी से आग बुझने लगे इसी बीच चौकी इंचार्ज बोगरिया रतन कुमार सिंह और दीवान सुरेंद्र यादव भी उधर ग्रस्त पर गए हुए थे खबर पाते ही तुरंत ये लोग भी ग्रामीणों के साथ मिलकर के आग बुझाने में लग गए। बड़ी मशक्कत के बाद जाकर के किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। मौके पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव लोगों के साथ आग बुझाने में दौड़ते नजर आए। पत्रकारों को जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज रतन कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने जानकारी दिया कि लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हुए हैं जिनके फसल नष्ट हुए हैं उनके नाम क्रमशः राजेंद्र यादव, उमा यादव, शामू यादव,अखिलेश यादव, प्यारे यादव,लालचंद यादव है। ग्रामीणों ने यह भी कहां कि तरवां थाना क्षेत्र में दमकल का होना बहुत ही आवश्यक है जिससे इस तरह की घटनाओं पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *