आजमगढ़ जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने आइडियल पत्रकार संगठन में सदस्यता ग्रहण कीकई वरिष्ठ पत्रकारों को संगठन ने वरिष्ठ पद देकर किया सम्मानित

222 Views

आजमगढ़ जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने आइडियल पत्रकार संगठन में सदस्यता ग्रहण की
कई वरिष्ठ पत्रकारों को संगठन ने वरिष्ठ पद देकर किया सम्मानित
दीदारगंज-आजमगढ़
पत्रकारों के हित एवं उनकी मान सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा हेतु कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने आज एक लिखित वार्ता में बताया कि आजमगढ़ जिले से कई वरिष्ठ पत्रकारों को अपने संगठन से जोड़ते हुए उन्हें संगठन में पद देकर सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार श्री शोएब आलम को राष्ट्रीय संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार डॉ पृथ्वीराज सिंह को प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सत्येंद्र यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ पत्रकार अबू हमजा को मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश, पत्रकार बृजभान विश्वकर्मा मंडल उपाध्यक्ष आजमगढ़, पत्रकार विजय यादव को जिला सचिव आजमगढ़ के पद पर मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अभी बताया की वरिष्ठ पत्रकार शेख अबुल खैर को मंडल संरक्षक आजमगढ़ के पद पर आइडियल पत्रकार संगठन में मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि हमारी लालगंज तहसील के अध्यक्ष जगत राय, मेहनगर तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव, फूलपुर तहसील अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार यादव, बुढ़नपुर तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह को अब तक मनोनीत किया जा चुका है। जल्द ही अन्य तहसीलों की कार्यकारिणी एवं जिले की कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सभी नवनियुक्त सदस्यों तथा पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामना संदेश भेजा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *