अज्ञात कारणों से लगी आग फसल जलकर खाक

189 Views

अज्ञात कारणों से लगी आग फसल जलकर खाक
दीदारगंज-आजमगढ़
फूलपुर तहसील क्षेत्र के चरौवां गांव में शुक्रवार को दिन में लगभग साढ़े दस बजे चरौवां गांव स्थित विद्युत स्टेशन के पीछे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे चंद्रिका यादव, श्याम बहादुर यादव, कमला यादव, विनोद यादव की कटाई योग्य तैयार फसल जलकर खाक हो गई ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर दीदारगंज की पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई थी। अगलगी में चार किसानों की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *