मयाबाजार फोर लेन : चुनाव बाद मिलेगी फोर लेन बाईपास की सौगात

187 Views

मया
बाजार फोर लेन : चुनाव बाद मिलेगी फोर लेन बाईपास की सौगात

संवाददाता गोसाईगंज

अयोध्या लोकसभा चुनाव के बाद जून माह के अंत तक बसखारी-मया बाजार फोर लेन मार्ग के पूरा होने का इंतजार इंतजार खत्म हो जाएगा। इसे पूरा हो जाने से यातायात सुगम हो जाएगा।
इस मार्ग को पूरा करने के लिए पहले मार्च तक का समय निश्चित किया गया था। किन्तु कार्य अभी पूरा न हो पाने के कारण अब जून तक कार्य पूरा करने का समय तय किया गया है। इसके चलते दर्शननगर समपार पर लगने वाले जाम और अयोध्या से होकर मया बाजार, अकबरपुर-बसखारी तक सीधे यातायात सुगम हो जाएगा।
अयोध्या-अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर मया बाजार तीन किमी फोर लेन का निर्माण 60.71करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर सात जनवरी 2022 से निर्माण कार्य प्रारंभ है।
इस सड़क का निर्माण 15 फरवरी 2024 तक पूरा होना था किन्तु यह सड़क अब जून माह में पूरी कर ली जाएगी। अधिशासी अभियंता सत्य प्रकाश भारती ने बताया कि कार्य युद्धस्तर पर जारी है। समय पर कार्य पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी लगे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *