आइडियल पत्रकार संघटना का महाराष्ट्र के कई जिलों में मजबूती के साथ विस्तार

170 Views

आइडियल पत्रकार संघटना का महाराष्ट्र के कई जिलों में मजबूती के साथ विस्तार
संजय बसंत निंबालकर जिला अध्यक्ष सोलापुर, तथा पत्रकार अमर झिंजुर्डे अहिल्या देवी नगर के जिला अध्यक्ष होंगे
आइडियल पत्रकार संघटना कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत का महाराष्ट्र राज्य में विस्तार करते हुए पत्रकार संजय वसंत निंबालकर जिला सोलापुर को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है, जबकि सक्षम पुलिस टाइम से के पत्रकार अमर झिंजुर्डे को जिला अध्यक्ष अहिल्यादेवी नगर के पद पर मनोनीत किया गया है। सतारा जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं उद्योजक संजय बदियानी को जिला महासचिव सतारा तथा वरिष्ठ पत्रकार पियूष प्रकाश गोर को जिला उपाध्यक्ष सतारा के पद पर मनोनीत किया गया है। जबकि वरिष्ठ पत्रकार दत्तात्रेय धमाल जिला अध्यक्ष सतारा होंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों की कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ मिलकर तय किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव नितिन शिंदे, राष्ट्रीय सचिव रशीद पठान, प्रदेश उपाध्यक्ष आरिफ खान पठान ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *